वाराणसी। SC/ST एक्ट से जुड़े वर्ष 2018 के एक मामले में स्पेशल कोर्ट ने तत्कालीन CO भेलूपुर और वर्तमान में कौशाम्बी के सिराथू क्षेत्र में CO के पद पर तैनात सत्येंद्र तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।
मामले के अनुसार, सत्येंद्र तिवारी वर्ष 2018 में भेलूपुर के CO के पद पर तैनात थे और SC/ST एक्ट से जुड़े एक प्रकरण की विवेचना से संबंधित रहे थे। कोर्ट में गवाही के लिए बुलाए जाने के बावजूद उनके पेश नहीं होने पर स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को सत्येंद्र तिवारी को 10 सितंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया गया है।
सत्येंद्र तिवारी वर्तमान में कौशाम्बी के सिराथू में CO के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह कौशाम्बी ब्लास्ट मामले को लेकर भी चर्चा में रहे थे।
अब इस मामले में 10 सितंबर को होने वाली सुनवाई और कोर्ट के अगले आदेश पर सभी की नजर रहेगी।
Home