लखनऊ: उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति दी जा रही है। राज्य में क्रियान्वित और प्रस्तावित एक्सप्रेसवे नेटवर्क को नए औद्योगिक पार्कों, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स क्लस्टरों और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे जोड़ा जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, औद्योगिक प्राधिकरणों ने हजारों एकड़ भूमि का लैंड बैंक तैयार किया है, जहां प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के साथ वैश्विक व घरेलू विनिर्माण इकाइयों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा, त्योहारों और आगामी कृषि सत्र को देखते हुए राज्यभर में मुख्य संपर्क मार्गों व ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी से कृषि उत्पादों और औद्योगिक माल की ढुलाई सुगम होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
Home